फतेहपुर, मई 1 -- छिवलहा। कस्बे में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे और कदमताल करते हुए राष्ट्रभक्ति व एकता का संदेश दिया। पथ संचलन के दौरान जिला संघचालक डा. मोतीलाल, जिला प्रचारक मोहित नारायण, जिला विद्यार्थी प्रमुख हर्ष, खंड संघचालक रमेश, खंड प्रचारक शुभम, कार्यवाह अभिषेक, व्यवस्था प्रमुख अभिषेक राजा एवं खंड शारीरिक प्रमुख संजीव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा पुलिस बल के साथ तैनात रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पथ संचलन का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत...