चम्पावत, सितम्बर 20 -- नबी, बनबसा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बनबसा इकाई द्वारा युवा संगम खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में युवाओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: राष्ट्र की उन्नति के बारे में सोचें युवा : यश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...