हजारीबाग, मार्च 22 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सदर प्रखण्ड स्थित ग्राम ओरिया में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आसपास के अनेक गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्वयंसेवक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण परिचय दिया गया।सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत वैदिक यज्ञ के साथ किया गया। जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और पवित्रता का संचार हुआ। यज्ञ में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार आहुतियां दी गई और उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धा भाव से इसमें भाग लिया। इससे पूर्व ओरिया, सखिया एवं लालपुर चौक सहित कई क्षेत्रों में भ्रमण एवं चौक- चौराहे पर जागरूकता एवं कला-कौशल अद...