मिर्जापुर, मार्च 29 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चुनार जिला की ओर से नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन रविवार को हुआ। जो नगर के चकईपुर मोहाना स्थित परेड ग्राउंड से शुरू होकर कोतवाली चौराहा, मोहाना, सद्दुपुर, चौक बाजार, सराफा बाजार, भरपुर से होते हुए टेकौर गौरव पैलेस पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता काशी प्रांत के शारीरिक प्रमुख संतोष ने कहा कि संघ के स्थापना के 101 वर्ष हो गए। हम सभी को सौ वर्षों की यात्रा का अध्ययन करना चाहिए। संघ आज अपनी छठवीं पीढी में है। संघ प्रांत, विभाग, जिला होते हुए मण्डल स्तर पर पूरे देश में है। जिसकी 42 अनुषांगिक संगठन हैं और दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. एसके सिंह एवं संचालन जिला कार्यवाह अमित ने किया। इस दौरान जिला संघ चालक गौतम, नगर संघ चालक...