गिरडीह, अप्रैल 3 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी खटैया/पत्थलडीहा के प्रांगण में गुरुवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।‌ सामूहिक रूप से दीप जलाकर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। आरएसएस की स्थापना के एक सौ साल पूरे होने पर सनातन हिन्दू समाज के द्वारा आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संघ के जिला प्रचारक निरंजन कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा एवं संचालन कुसमरजा के मुखिया चिंतामन महतो उर्फ झरी महतो ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि निरंजन कुमार ने अपने संबोधन में हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक सौ साल पूर्व आरएसएस की स्थापना हुई थी और तब से सनातन धर्म और सनातनियों के हितों को लेकर आरएसएस के द्वारा कार्य किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस की...