कोडरमा, नवम्बर 7 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कार्तिक पूर्णिमा पर गृह संपर्क अभियान की शुरुआत की है, जो 26 नवंबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी के संदेश को फैलाना है। संघ के स्वयंसेवक घर-घर जाकर संघ की गतिविधियों की जानकारी देंगे और साहित्य वितरित करेंगे। यह अभियान संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य व स्वदेशी का पालन संबंधी संदेश देना है। झुमरी तिलैया के अंतर्गत आने वाले 55 मंडल ,16 बस्तियों ,के सभी नगर में अभियान चलाया जाएगा। नगर स्तर पर चार-पांच की संख्या में टोली बनाकर स्वयंसेवक अपने मुहल्ले में लोगों से संपर्क करेंगे। साथ ही उन्हें स...