भागलपुर, अक्टूबर 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष का विजयदशमी उत्सव ऐतिहासिक किला दुर्गा स्थान बस्ती में मनाया। अध्यक्ष प्रसादी साहनी, बौद्धिक कर्ता अशोक कुमार और बस्ती प्रमुख राजकुमार सरसहाय ने वैदिक मंत्रों के बीच शस्त्र पूजन किया। मुख्य वक्ता अशोक कुमार ने कहा कि यह शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और राष्ट्र पुनर्निर्माण की दिशा में नए संकल्पों का अवसर है। इसके बाद स्वयंसेवकों का पथ संचलन किला दुर्गा मंदिर से मध्य विद्यालय कागजी टोला तक निकाला गया। सह जिला कार्यवाह सुसज्जन कुमार, खंड कार्यवाह पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...