आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन
लखीसराय, अप्रैल 28 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शहर के नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में रविवार देर शाम मुंगेर विभाग प्रचारक देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में शामिल दक्षिण पूर्व बिहार प्रांत के संघ के सह प्रांत प्रचारक आशीष कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए संगठन के 100 वर्षों की यात्रा और समाज में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ ने अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। विभिन्न सेवा गतिविधि के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर संगठन ने लोगों को जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि संघ का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.