रामगढ़, जून 18 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के झारखंड प्रदेश प्रांतीय कार्यालय निवारणपुर रांची में हुई बमबाजी की घटना की चहुं ओर निंदा की गई है। घटना को लेकर कोयलांचल क्षेत्र के स्वयंसेवकों, विहिप, बजरंग दल, भामसं समेत अन्य पारिवारिक संगठनों समेत हिंदूवादी संगठनों में तीव्र उबाल व्याप्त है। संगठनों से जुड़े क्षेत्र के लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है राष्ट्र निर्माण व जनसेवा भाव से समाज देश के लिए सदैव समर्पित संघ के प्रांतीय कार्यालय में असामाजिक तत्वों की कायराना हरकत हुई। कहा गया कि हमारी सहनशीलता की परीक्षा न ली जाए। स्वयंसेवक सभी परिस्थितियों में खुद को ढालने और अपने पवित्र तीर्थ के रूप में सम्मानित संघ कार्यालय की रक्षा सुरक्षा करने में सक्षम हैं। यह भी पढ़ें- बमबारी की घटना की पूर्व विधायक बिरंची...