आरएसएस के पूर्व जिला संघ चालक डा.लक्ष्मीनारायण गुप्ता का निधन
बुलंदशहर, जून 24 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघ चालक, विभाग कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.लक्ष्मी नारायण गुप्ता का निधन हो गया। वह 82 साल के थे। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बुधवार की सुबह शिकारपुर के बड़ा बाजार निवासी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण गुप्ता के निधन की खबर पाकर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उनके आवास पर पहुंचे और दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा और संघ के नेताओं के साथ-साथ अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता, शिक्षक और व्यापारी आदि शामिल रहे। उनका अंतिम संस्कार अनूपशहर रोड स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र गौरव गुप्ता ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.