आजमगढ़, सितम्बर 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। हरिऔध कला केंद्र में मंगलवार को आरएसएस की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार के शामिल होने का समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस से उनकी धक्कामुक्की और नोकझोंक भी हुई। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कर रहे 15 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दोपहर दो बजे प्रस्तावित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संजीव कुमार को अध्यक्ष बनाया गया था। इसकी जानकारी होने पर समाजवादी छात्रसभा ने कुलपति के विरोध का ऐलान कर दिया। छात्रसभा कार्यकर्ताओं का कहना था कि विश्वविद्यालय के कुलपति को किसी राजनीतिक अथवा वैचारिक संगठन के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता या अध्यक्ष के रूप ...