हापुड़, मार्च 18 -- औद्योगिक क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में सोमवार को आरएसएस की व्यापारिक संस्था लघु उद्योग भारती की कमेटी का गठन का आयोजन किया गया। जिसमें लघु उद्योग भारती के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता रमन चावला व संचालन एल बी सिंह ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त धौलाना औद्योगिक कमेटी अध्यक्ष आशु सिंघल को पद की शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त अध्यक्ष आशु सिंघल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि ,औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपति सुरक्षित वातावरण में अपना उद्यम संचालित कर सकें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव, खराब सड़कें, यातायात व्यवस्था तथा बिजली जैसी समस्याओं को लेकर संबंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा, ताकि उद्योगों क...