वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी। आरएसएस की लाटभैरव शाखा के स्वयंसेवकों ने लगातार पांचवें दिन कपाल मोचन तीर्थ पर श्रमदान किया। इस पौराणिक तालाब को साफ सुधरा करने का अभियान गंगा सेवक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। बुधवार को स्वयंसेवकों ने तीर्थ के दक्षिणी घाट पर श्रमदान किया। इस दौरान जय, रवि, मगन, आशीष, शिवा आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...