सोनभद्र, जुलाई 25 -- ओबरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला समिति की प्रथम संचालिका लक्ष्मी बाई केलकर का जन्म दिन शुक्रवार की शाम भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिला सेविकाओं ने समिति का विस्तार करने के लिए संकल्प भी लिया। इसके बाद भगवा ध्वज लगाकर सामूहिक गीत,अमृत वचन एवं एकल गीत की प्रस्तुति की गई। मुख्य अतिथि पूनम देवी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की तथा सभी सेविकाओं को हिंदू समाज को एकत्रित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर चंद्रकला गिरी, जिला कार्यवाहिका रिंकी, नगर कार्यवाहिका शकुंतला, विभाग सेवा प्रमुख रमा, जिला संपर्क प्रमुख ममता, ओबरा नगर कार्यवाहिका शकुंतला, चोपन नगर कार्यवाहिका अंजली, ओबरा नगर सह कार्यवाहिका कंचन, नगर सेवा प्रमुख संजीता, सीमा, मोनी, प्रतिभा, अंजली कश्य...