जौनपुर, मार्च 2 -- जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार मिलन का वार्षिकोत्सव तिलकधारी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सामूहिक आसन, योग, समता, व्यायाम और गीत का प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सेवा प्रमुख युद्धवीर ने कहा वार्षिकोत्सव वर्षभर लगने वाली शाखाओं के कार्यों के प्रदर्शन का माध्यम है और शाखा व्यक्ति निर्माण की प्रयोगशाला के रूप में कार्य करती है। उन्होंने बताया विभिन्न शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रमों के जरिए स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं के निर्माण की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। इन गतिविधियों से व्यक्ति में अनुशासन, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने यह भी कहा देशहित के लिए सामूहिकता का भाव आवश्यक है और सामूहिक अनुशासन से संगठित समाज बन...