जौनपुर, जुलाई 9 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वन विहार (सहभोज) कार्यक्रम श्रीराम शाखा पक्का पोखरा पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभाग बौद्धिक प्रमुख मनोज की उपस्थित रही। कहा कि संघ समाज में पंच परिवर्तन के माध्यम से अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व का बोध, तथा नागरिक कर्तव्य हैं। इस दौरान सह नगर संघचालक श्रीराम, नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद, सह नगर कार्यवाह विनय, मुकेश, व्यवस्था प्रमुख रुपेश जायसवाल, जिला घोष प्रमुख मुकेश, अजय, अवनीश, हर्षचन्द्र जायसवाल, दिनेश पवन आदित्य शुभम राहुल अनिल मोदनवाल सर्वेष शास्त्री, महेन्द्र अर्पित आशुतोष आदि स्वयंसेवक एवं नगर के सम्मानित जन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...