मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- गांधी कॉलोनी स्थिति गांधी वाटिका में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में परिवार होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छोटे बच्चों, महिलाओं, पुरुषों, नवयुवकों ने देश भक्ति गीत, ईश्वर भक्ति गीत, कविताओं, मंत्र, श्लोक,कहानियों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में होली मिलन के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, परस्पर प्रेम का संदेश देना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संघचालक पटेल नगर आरएसएस अनिल धमीजा, नगर संघ चालक लक्ष्मीनगर राकेश, नगर कार्यवाह योगेश, शोभित, हेमू विक्रमादित्य, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल, रामकुमार, बाल बहादुर, नरेश बटला, अभिषेक, पवन(बंटी) छाबड़ा, रमेश साई, विकास, ओंकार सिंह, अजय टंडन, बृजेश, आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास आहूजा ने किया...