हमीरपुर, मार्च 20 -- कुरारा। वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कुरारा कस्बे में पथ संचलन किया। पथ संचलन कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से नगर पंचायत, गुड़ मंडी, मेन बाजार होते हुए बस स्टैंड से विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। बौद्धिक वक्ता प्रांत संपर्क प्रमुख दुर्गेश ने हिन्दू नववर्ष के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग संघ चालक गोपालदास पालीवाल, खंड संघ चालक अर्जुन सिंह, खंड प्रचारक सचिन, खंड कार्यवाह विवेक पालीवाल, सह खंड कार्यवाह प्रद्युमन सिंह, ओमप्रकाश सोनी, पुतान सिंह, अभिनव तिवारी, गणेश तिवारी आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...