रांची, जुलाई 9 -- रांची, संवाददाता। निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर 17 जून को हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में एनआईए ने सात दिनों की पूछताछ के बाद आरोपी अमन अंसारी और शायम सूजन को गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एनआईए ने दोनों को 2 जुलाई को रिमांड पर लिया था। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के आईएसआई समर्थित तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े होने की जांच की जा रही है। घटना के बाद सैफ अंसारी, अमन अंसारी और शायम सूजन गिरफ्तार किया गया था। सैफ अंसारी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के खिलाफ हिंसक जिहाद की साजिश, बिहार समेत 10 राज्यों में NIA की रेड; ऑनलाइन कट्टरपंथ का खेल केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए चुटिया थाना कांड की जांच कर रही है और देशभर म...