पटना, अगस्त 29 -- राजद नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. सुरेश पासवान ने आरक्षण को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतनराम मांझी के बीच बयानबाजी को अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों बाबा साहेब द्वारा संविधान में दिए गए आरक्षण के अधिकार के विरोध में बताया। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने दावा किया कि आरक्षण की किसी भी प्रकार की समीक्षा, छेड़छाड, आरक्षण के अंदर आरक्षण या आर्थिक आधार का प्रावधान नहीं किया जा सकता है। संविधान इसकी इजाजत नहीं देता। उन्होंने तंज किया कि दोनों केंद्रीय मंत्री आरएसएस और प्रधानमंत्री को खुश करने में लगे हुए हैं ताकि उनकी कुर्सी बची रहे। डॉ. सुरेश पासवान ने आरोप लगाया कि ये लोग खुद पारिवारिक पार्टी बनाकर पार्टी और सरकार में मंत्री पद पर कब्जा जमाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- चिराग पासवान ने जीतनराम मांझी और बेटे से इस्तीफा द...