बगहा, अगस्त 7 -- जगदीशपुर,एसं। बिहार विवि मुजफ्फरपुर द्वारा स्नातक सत्र 2025-29 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ईश्वर शांति कॉलेज, झखरा,नौतन को बेतिया के प्रीमियम कॉलेज रामलखन सिंह यादव का परीक्षा केंद्र बनाए जाने के बाद कॉलेज प्रबंधन समिति की बैठक की गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण व विवि की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। महाविद्यालय के निदेशक ज्ञानेंद्र शरण ने बताया कि विवि द्वारा महाविद्यालय को महत्वपूर्ण परीक्षा केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा 11 अगस्त से दो पालियों में आयोजित होगी तथा परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bagaha News: स्नातक सत्र-2024-28 के छठा समेस्टर की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण...