लखनऊ, जनवरी 5 -- बीकेटी के साढ़ामऊ स्थित राम सागर मिश्रा संयुक्त अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर खुलेगा। इसके लिए शासन में प्रस्ताव भेजकर बजट आदि की अनुमति मांगी गई है। सेंटर खोलने की पूरी तैयारी है। उम्मीद है कि यह सेंटर फरवरी तक शुरू कर दिया जाएगा। यह प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर होगा, जो कि सरकारी अस्पताल में संचालित होगा। अभी तक केजीएमयू के लिंब सेंटर में स्पोर्ट्स इंजरी का इलाज खेल के दौरान चोटिल होने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि राम सागर मिश्रा अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर खोलने की पूरी की जा चुकी है। इस प्रस्ताव को बनाकर शासन को भेजा गया, जहां बजट आदि की मांग भी की गई है। अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी की ओपीडी और ओटी का संचालन किया जाएगा, जहां ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.