देहरादून, अप्रैल 27 -- रक्षा अनुसंधान विद्यालय के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों ने हाथों और सिर पर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को कांग्रेस नेता विनीत प्रसाद भट्ट बंटू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुंदरवाला विज्ञान विहार स्थित रक्षा अनुसंधान विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग है कि डीआरडीओ द्वारा संचालित रक्षा अनुसंधान विद्यालय को डीएवी पब्लिक स्कूल को हस्तांतरण के लिएकिया गया एमओयू तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। कहा कि यह विद्यालय वर्षों से क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार रहा है और कम फीस पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। यह भी पढ़ें- आरएवी मामले मे कांग्रेसियो...