देवघर, मार्च 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर शहर के प्राचीन माध्यमिक विद्यालयों में एक रामेश्वर लाल सर्राफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 75 वर्ष पूरा होने के अवसर पर हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 9 मार्च सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से विद्यालय परिसर के दक्षिणी मैदान में आयोजित होगी। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थीरहे पूर्व लोक सभा सदस्य फुरकान अंसारी, पूर्व राज्य सभा सदस्य अभयकान्त प्रसाद एवं झारखंड विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता होंगे। ज्ञात हो कि रामेश्वर लाल सर्राफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना 1951 में कास्टर टाउन अवस्थित डीएवी जूनियर विंग के वर्तमान भवन में की गई थी। विद्यालय के संस्थापक प्रधानाध्यापक पंडित सुरनाथ झा ने अपने 4 सहयोगी शिक्षकों के साथ मिलकर कुल 9 छात्रों स...