आरएल महतो बीएड कॉलेज में नये सत्र का शुभारंभ
समस्तीपुर, सितम्बर 9 -- समस्तीपुर । रामपुर जलालपुर स्थित आरएल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2026-28 के नए प्रशिक्षुओं के लिए बुधवार को सत्रारंभ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने कहा कि शिक्षक बनने की यात्रा केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए निरंतर सीखने, अनुशासन और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार, सहायक प्राध्यापक केशव कुमार चौधरी, डॉ निर्मल कुमार एवं राजेश कुमार गिरी आदि ने भी समारोह को संबोधित किया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिया। नए प्रशिक्षुओं के बीच आयोजित क्विज प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.