सीवान, फरवरी 15 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड खेल मैदान में आयोजित डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं मौलाना मजरूलहक महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। इस मैच में एक तरफ मैरवा की रानी लक्ष्मीबाई टीम (आरएलबी) थी तो दूसरी तरफ गुठनी की लोकमान्य तिलक टीम (एलटी) सामने थी। दोनों टीमों के फाइनल मैच को देखने के लिए भारी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक मैदान में उपस्थित रहे। दर्शकों के उमड़ने का एक मुख्य कारण था कि इस फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेत्री हिना शहाब समेत पूर्व विधायक हरिशंकर यादव व पूर्व विधायक प्रत्याशी अरुण गुप्ता ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। खेल शुरू होने के पहले सभी अतिथियों ने मैदान पर जाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त किया। जिसके बाद उनके स्टेज पर आते ही फाइनल मैच का आगाज कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.