लखनऊ, मार्च 16 -- भारतीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता शैलेश बाजपेई शीलू ने दिल्ली में रक्षामंत्री और सांसद राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। शैलेश ने रक्षामंत्री से राजाजीपुरम के रानीलक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सीटी स्कैन मशीन लगवाने समेत कई सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की। साथ ही तालकटोरा थाने का नाम बदलकर राजाजीपुरम करने की मांग की। रक्षामंत्री ने आश्वस्त किया कि अस्पताल में जरुरी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...