सोनभद्र, सितम्बर 21 -- सोनभद्र,संवाददाता। राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी अनुपम मिश्रा का मधुपुर और हिंदुआरी में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के डाक बंगले में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विजयगढ़ वाटिका में आयोजित सम्मेलन में अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा किसान, मजदूर और आमजन के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने सोनभद्र के किसानों और आदिवासी समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में रमेश दूबे, बंशीधर पांडेय, रिंकू अग्रहरि, ओमप्रकाश तिवारी, मनोज स...