चतरा, मई 7 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर मे गुरुवार को महान कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन कक्षा नवम की छात्रा पूजा और सृष्टि वर्मा ने किया। विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार ने गुरुदेव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर न केवल एक महान साहित्यकार थे, बल्कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कहानी, कविता पाठ और भाषण के माध्यम से गुरुदेव के जीवन और उनके आदर्शों को प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- टैगोर टॉप में श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा संग मनाई टैगोर की 165वी...