आरा, फरवरी 24 -- पीरो, संवाद सूत्र आरएलएस पब्लिक स्कूल के 14 छात्रों ने विज्ञान विषय पर आधारित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते। पुरस्कार स्कूल के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार सिंह की ओर से दिये गये। मौके पर प्रमाण पत्र भी दिये गये। इनमें साहिल राज, अंतरिक्ष कुमार, रिषिका कुमारी, शिवम कुमार, कौशिक कुमार, सृष्टि कुमारी, रिया कुमारी, आकांक्षा कुमारी, अभिषेक कुमार और सत्यम कुमार प्रमुख हैं। शिक्षक लालबाबू सिंह, रितेश कुमार, विनोद कुमार राय, नीतीश कुमार, जयचंद कुमार और सरोज कुमार भी मौके पर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.