बगहा, मई 7 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयनगर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के 26 एनसीसी कैडेट्स गुरुवार को एटीसी-4 कैंप के लिए रवाना हो गए।राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार ने कॉलेज परिसर से एनसीसी के 26 कैडेट्स को वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-4) में भाग लेने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुरेन पांडेय के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।रवाना होने वाले कैडेट्स में 11 एसडब्ल्यू (गर्ल्स) तथा 15 एसडी (बॉयज) कैडेट्स शामिल हैं। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अभय कुमार ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- आरएलएसवाई कॉलेज के 26 एनसीसी कैडेट्स हुए एटीसी-4 कैंप के लिए रवाना इस दौरान प्र...