आरएलएसवाई कॉलेज के विद्यार्थियों ने आजसू की सदस्यता ली
रांची, मई 19 -- रांची। राम लखन सिंह यादव कॉलेज में मंगलवार को कई विद्यार्थियों ने आजसू की सदस्यता ली। महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव राजेश सिंह व सक्षम झा के नेतृत्व में हुई बैठक में संगठन विस्तार, छात्रहित व शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा की गई। सरकार द्वारा लागू किए जा रहे क्लस्टर व्यवस्था पर भी मंथन हुआ। बैठक में मोहन रविदास, खुशी, कोमल, कुसुम यादव, लक्ष्मी प्रिया सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.