रांची, जून 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत (माय भारत) रांची की ओर से विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन की मदद से शुक्रवार को राम लखन सिंह यादव कॉलेज में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, पौधरोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम हुआ। एनसीसी और एनएसएस के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेरा युवा भारत झारखंड की राज्य निदेशक ललिता कुमारी मौजूद थीं। विशिष्ट अतिथियों में कॉलेज के प्राचार्य डॉ विष्णु चरण महतो, रांची नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, उपनिदेशक श्वेता सिंह, सहायक निदेशक दिव्या सिंह, विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ गौरव अग्रवाल, एनसीसी प्रभारी भावना व सुनील कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- एल.बी.एस.एम. कॉलेज, जमशेदपुर में विश्व पर्यावरण दि...