सासाराम, अक्टूबर 2 -- रोहतास, एक संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को रोहतास के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। उन्होंने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए हरसंभव पहल का आश्वासन दिया। रोहतासगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहाड़ी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग भी रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...