बिजनौर, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुरादाबाद क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने बिजनौर रोडवेज डिपो और वर्कशॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिपो की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, बस संचालन और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरएम अनुराग यादव ने वर्कशॉप पहुंचकर इलेक्ट्रिक बसों के लिए तैयार किए जा रहे चार्जिंग प्वाइंट का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि काम समय से और मानकों के अनुसार पूरा किया जाए ताकि भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में कोई परेशानी न हो। इसके बाद उन्होंने रोडवेज डिपो परिसर का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था देखी और चालक व परिचालकों की ड्यूटी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.