अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में देश-विदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित नवीनतम शैक्षणिक, शोधपरक और संदर्भ पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता वाले अध्ययन संसाधनों से परिचित कराना तथा विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के लिए उत्कृष्ट पुस्तकों का चयन करना है। कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के ...