अलीगढ़, सितम्बर 2 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ द्वारा सत्र 2025-26 के एनईपी के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। परीक्षा समिति की एक सितंबर को आयोजित बैठक में स्नातक के पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर तथा परास्नातक के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के ऐसे परीक्षार्थियों को विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा, जो एक अथवा एक से अधिक प्रश्नपत्रों में अनुत्तीर्ण रहे हैं।परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार के अनुसार स्पेशल बैक परीक्षा के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया के लिए एमआईएस जनरेट करने की अंतिम तिथि आठ सितंबर, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि नौ सितंबर, परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा फॉर्म संबंधित महाविद्यालयों के कॉ...