जमशेदपुर, फरवरी 25 -- सोनारी स्थित आरएमएस हाई स्कूल खूंटाडीह को रांची में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव में रवींद्रनाथ टैगोर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। हाल ही में एडु-कनेक्ट-इन द्वारा किए गए सर्वे में आरएमएस हाई स्कूल को जमशेदपुर के 1091 स्कूलों में प्रथम स्थान मिला था। शहर के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का यह खिताब तकनीकी श्रेष्ठता और अभिभावकों के सकारात्मक फीडबैक के आधार पर दिया गया था। अब राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान ने विद्यालय की साख को पूरे राज्य में और मजबूत कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय अपने समर्पित शिक्षकों, अनुशासित छात्रों और सहयोगी अभिभावकों को दिया। आधुनिक तकनीक और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्कूल लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में आयोजित एआई और रोबोटिक्स प्रदर्शनी ने भी क...