नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने घुटने में पुरानी चोट के कारण दर्द झेलने को मजबूर 30 वर्षीय एक युवती के शरीर से ही टेंडन (स्नायु रेशा) निकाल कर उसके घुटने का मेनिस्कस(जो घुटने को सहारा देता है) बना दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने पिछले माह 13 जनवरी को उस युवती की सर्जरी की थी। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल के डॉक्टरों का दावा है कि देश में पहली बार इस तरह की सर्जरी की गई है। इस सर्जरी से युवती का घुटना खराब होने से बच गया। ऑर्थोपेडिक के विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल खरे ने बताया कि दो मेनिस्कस होते हैं, जो घुटने की दो हड्डियों के बीच कुशन की तरह काम करता है। इस वजह से चलने पर घुटने की ऊपर व नीचे की हड्डियां आपस में टकराती नहीं हैं। चोट लगने पर मेनिस्कस फट जाता है। इस वजह से घुटने...