बागेश्वर, फरवरी 23 -- अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से रविवार देर शाम आरएफसी गोदाम के निकट जंगल में लगी भीषण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। तेज हवा के कारण आग की लपटें तेजी से गोदाम परिसर की ओर बढ़ रही थीं, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान का खतरा उत्पन्न हो गया था। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने आग को चारों ओर से घेरकर गोदाम की दिशा में बढ़ रहीं लपटों को पूरी तरह बुझा दिया। विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ी अनहोनी टल गई और करोड़ों की संपत्ति सुरक्षित बचा ली गई। रेस्क्यू टीम में त्रिलोक राम, जगदीश सिंह, हिना, लोकेश और पूजा शामिल रहे। अग्निशमन विभाग ने शुष्क मौसम में जंगल क्षेत्रों के आसपास आग के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान...