अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़। आरएजीवीएम द रियल स्कूल में परिणाम वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय ने अपने सफल 5 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव भी बड़े उत्साह से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनय नाथ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। पीजी में माही, एनसी में पिहू, एलकेजी में माधव सैनी, यूकेजी में मंदिशा, कक्षा 1 में दुर्गेश, कक्षा 2 में मनीष कुमार, कक्षा 3 में शिवम कुमार, कक्षा 4 में त्रियुग, कक्षा 5 में हर्ष, कक्षा 6 में आयुष सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास का संदेश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.