सराईकेला, सितम्बर 4 -- खरसावां। खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के अंतर्गत आईसीएआर स्टूडेंट रेडी कार्यक्रम के तहत ग्रामीण बागवानी कार्य अनुभव (आरएचडब्ल्यूई) के 10 दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को ग्रामीण एवं औद्योगिक परिवेश के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना है। इसके माध्यम से विद्यार्थी कृषक समुदाय के बीच रह कर कृषि एवं उद्यानिकी की वास्तविक परिस्थितियों को समझेंगे और आगे सात विभिन्न उद्योगों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र पश्चिमी सिंहभूम के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. हेमंत कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को पशुपालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य, उचित...