बलरामपुर, फरवरी 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। आगामी त्योहारों और पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस ने बुधवार को जिले में संयुक्त फ्लैग मार्च किया। गृह मंत्रालय के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत तुलसीपुर, पचपेड़वा और गैसड़ी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पैदल गश्त की गई। 91 बटालियन आरएएफ के कमांडेंट जितेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों और चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकना प्राथमिकता है। असिस्टेंट कमांडेंट निर्भय द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संवेदनशील इलाकों में गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संदिग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.