प्रयागराज, मार्च 3 -- फाफामऊ। 101 रैपिड एक्शन फोर्स कैम्प परिसर शांतिपुरम में सोमवार रात होलिका दहन श्रद्धा और पारंपरिक तरीके के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी के कमांडेंट मनीष कुमार भारती के नेतृत्व में किया गया, जिसमें वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी हरिओम सागर ने विधिविधान के साथ पूजा सम्पन्न कर होलिका दहन किया। इस अवसर पर पुर्नवसु तिवारी, आत्माराम यादव, यज्ञ कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...