रुद्रपुर, फरवरी 5 -- सितारगंज। शांति व्यवस्था बनाए रखने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए आरएएफ व कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नगर में फ्लैग मार्च किया। आरएएफ मेरठ की 108 बटालियन की ब्रेवो कंपनी के डिप्टी कमांडेंट सतीश सागवान, कोतवाल सुंदरम शर्मा व एलआईयू इंचार्ज भास्कर बडोला के नेतृत्व में टीम ने इस्लामनगर, वार्ड छह सहित विभिन्न वार्डों व गलियों में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...