कन्नौज, सितम्बर 20 -- कन्नौज। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) कन्नौज में आयोजित इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 में विद्यार्थियों ने तकनीकी नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। 25 से अधिक टीमों के करीब 150 विद्यार्थियों ने विभिन्न वास्तविक समस्याओं पर आधारित समाधान और प्रोटोटाइप अवधारणाएं प्रस्तुत कीं। यह भी पढ़ें- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन आयोजितप्रतियोगिता में पुरस्कार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष तीन टीमों को नवोत्थान स्टार्टअप फाउंडेशन (एनएसएफ) की ओर से प्री-इन्क्यूबेशन समर्थन दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को अपने तकनीकी विचारों को विकसित कर स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। एनएसएफ के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता ...