आरआरसी सेंटर पर स्वच्छाग्रहियों को दी जाए तैनाती
मैनपुरी, मई 21 -- जनपद के स्वच्छताग्रहियों ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। स्वच्छाग्रहियों ने कहा कि आरआरसी सेंटर का संचालन शुरू किया जाए। वह नौ वर्षों से नियमित कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा। इस वर्ष का मानदेय अब तक नहीं मिला। स्वच्छाग्रहियों ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। स्वच्छाग्रही संगठन के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार कश्यप का कहना है कि दर्जनों स्वच्छाग्रही जिले में वर्षों से काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें स्थायी नियुक्ति नहीं दी जा रही। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 24 जुलाई 2025 को एक पत्र जारी किया गया था जिसमें स्वच्छाग्रहियों की नियुक्त का जिक्र था। लेकिन अब तक कोई नियुक्ति नहीं की गई। वह विभाग के सहयोग के लिए ही लगातार काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.