आरआरसी सेंटर के टीन शेड पर मिला युवक का शव
औरैया, जुलाई 2 -- अछल्दा। थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह ग्वारी गांव स्थित आरआरसी सेंटर के टीन शेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि अछल्दा थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी सनी कुमार पुत्र रवि कुमार का शव गुरुवार सुबह ग्वारी ग्राम पंचायत के आरआरसी सेंटर के टीन शेड पर पड़ा मिला। ग्राम पंचायत ग्वारी के प्रधानपति सुशील कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.