अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद पेयजल एवं जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत आरआरसी केंद्रों के निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने सामुदायिक शौचालयों में कार्यरत केयर टेकरों को समयबद्ध रूप से मासिक भुगतान सुनिश्चित करने एवं शौचालयों की क्रियाशीलता, मरम्मत तथा क्लैपिया ऐप पर पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत पूर्ण किए गए कार्यों की लंबित देनदारियों के शीघ्र भुगतान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। बैठक में फीकल स्लज मैनेजमेंट के लिए भूमि आवंटन के संबंध में भी चर्चा की गई। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.