मिर्जापुर, जनवरी 9 -- जिगना। एसबीएम (ग्रामीण) के जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने गुरुवार शाम ब्लॉक समन्वयक हरीश शुक्ला के साथ नरोइयां व चड़ेरू चौकठा गांवों में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (आरआरसी) केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर ताले लटके मिले, जिससे कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नाराजगी जताई गई। जिला समन्वयक ने बताया कि आरआरसी सेंटरों का उपयोग नहीं हो रहा है और इसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि छानबे क्षेत्र में करीब 40 प्रतिशत आरआरसी केंद्र शोपीस बने हैं। निरीक्षण के दौरान नरोइयां माडल ग्राम में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह की प्रगति की समीक्षा की बात कही गई, लेकिन सचिव व प्रधान मौके पर मौजूद नहीं मिले। हालांकि, नरोइयां के प्रधान अशोक बिंद और चड़ेरू चौकठा के प्रधान रमाशंकर यादव ने आरआरसी सेंटरों के समुचित उपयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.